नई दिल्ली, 02 मई।
दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित आवास में 30 वर्षीय न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे सफदरजंग एन्क्लेव थाने में पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली। कॉल मृतक के जीजा शिवम ने की थी।
पुलिस के अनुसार, पीसीआर कॉल प्राप्त होने पर पता चला कि अमन कुमार शर्मा, जिनकी उम्र लगभग 30 वर्ष थी, ग्रीन पार्क में अपने आवास पर मृत पाए गए। अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के रूप में कार्यरत थे। यह जानकारी मृतक के जीजा शिवम द्वारा दी गई थी।
पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो शर्मा बाथरूम में मृत पाए गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्होंने फंदे से लटकर आत्महत्या की है। फिलहाल किसी प्रकार की साजिश या संदिग्ध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। सभी पहलुओं की जांच जारी है।










