मसूरी, 02 मई।
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) का दौरा किया और अकादमी के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
राज्यपाल ने पहले पोलो ग्राउंड का दौरा किया, जहां उन्होंने अकादमी की व्यवस्थाओं और गतिविधियों का जायजा लिया। इसके बाद, वह हैप्पी वैली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे और वहां की खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अकादमी में उपलब्ध खेल सुविधाएं अधिकारियों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।
राज्यपाल ने अकादमी के हॉस्टल्स का भी निरीक्षण किया और वहां के अधिकारियों से संवाद किया, साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों और कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
अकादमी में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता की प्रशिक्षण सुविधाओं की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के संस्थान देश के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।








.jpg)



