मध्य प्रदेश
27 Apr, 2026

एमपी पावर कंपनी के 14 कार्यालय आईएसओ प्रमाणित, नवीनीकरण इकाई को भी मिला सर्टिफिकेशन

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के जबलपुर स्थित नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन मिलने के साथ कंपनी के कुल 14 कार्यालय अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों में शामिल हो गए हैं।

भोपाल, 27 अप्रैल

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के जबलपुर स्थित मुख्यालय के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आईएसओ 9001:2015 का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि कंपनी की कार्यप्रणालियों को निरंतर मानकीकृत करने और दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति मानी जा रही है।

वर्तमान में पावर जनरेटिंग कंपनी के कुल 14 कार्यालय अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन की श्रेणी में शामिल हो चुके हैं। इन कार्यालयों में विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक इकाइयाँ शामिल हैं, जो निर्धारित वैश्विक मानकों के अनुरूप कार्य कर रही हैं।

कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अभियंता उत्पादन भंडार, मुख्य अभियंता संचालन-संधारण जल विद्युत, मुख्य अभियंता ईंधन प्रबंधन, कार्यपालक निदेशक अभियांत्रिकी, संयुक्त निदेशक सीओजीएचएस कार्यालय, प्रबंध संचालक कार्यालय, निदेशक तकनीकी, मुख्य अभियंता कॉर्पोरेट सेवाएँ, कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन, मुख्य अभियंता परियोजना उत्पादन, मुख्य अभियंता सिविल इंजीनियरिंग, मुख्य वित्तीय अधिकारी तथा मुख्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय को भी आईएसओ 9001:2015 अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का प्रमाणन मिल चुका है।

इन सभी कार्यालयों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्य प्रणाली अपनाई जा रही है और गुणवत्ता आधारित संचालन को प्राथमिकता दी जा रही है। यह पूरी प्रक्रिया कंपनी की कार्यकुशलता और प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़