भोपाल, 04 मई।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय परिसर में सोमवार को माह के पहले शासकीय कार्य दिवस पर राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला। सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे मातरम" और राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक रूप से गायन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ सहभागिता निभाई।
इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर और मुख्य सचिव अनुराग जैन की उपस्थिति रही। दोनों ने कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन का हिस्सा बने। इस दौरान पुलिस बैंड ने मधुर धुनों के साथ माहौल को और अधिक भावनात्मक बना दिया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और संजय कुमार शुक्ला सहित मंत्रालय, वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस बल के सदस्य मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देश के अनुसार हर माह के पहले कार्य दिवस पर मंत्रालय और जिला मुख्यालयों के शासकीय कार्यालयों में राष्ट्र-गीत और राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन आयोजित किया जाता है।








.jpg)


