भोपाल, 04 मई।
शहर में देर रात तक दुकानें खुली रहने के मामलों को लेकर भोपाल पुलिस ने अब सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने स्पष्ट किया है कि नए और पुराने शहर के बीच किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होगा और पूरे शहर में समान नियम लागू किए जाएंगे।
इस मुद्दे को लेकर हाल ही में सांसद आलोक शर्मा ने पुराने शहर के बाजारों के देर रात तक संचालन पर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि नियमों के उल्लंघन पर किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी और तय समय सीमा के बाद दुकानें खुली पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शहर में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील भी की है। गुंडागर्दी, नशीले पदार्थों का कारोबार, जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 7587648330 जारी किया गया है।
पुलिस के अनुसार, कोई भी नागरिक इस नंबर पर ऐसी गतिविधियों की जानकारी दे सकता है और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।






.jpg)

.jpg)


