प्रशासनिक खबरें
08 May, 2026

मप्र पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में 83 लाख की नशीली सामग्री जब्त

मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक सप्ताह में 83 लाख रुपये से अधिक की मादक सामग्री और वाहन जब्त कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल, 08 मई।

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते एक सप्ताह में 83 लाख रुपये से अधिक की नशीली सामग्री और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किए गए हैं तथा कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार मंदसौर जिले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स और 500 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी ने इन नशीले पदार्थों को बिजली मोटर की बॉडी में छिपा रखा था। इस कार्रवाई में लगभग 51 लाख 72 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

इसी जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र में की गई एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से 27 किलोग्राम एसिटिक एनहाईड्राइड और एक मोटरसाइकिल जब्त की। दोनों कार्रवाइयों में कुल मिलाकर 52 लाख 82 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त हुई।

नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 6 क्विंटल 1 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया, जो 30 प्लास्टिक के कट्टों में रखा हुआ था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

देवास जिले में खातेगांव पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर 23 ग्राम ब्राउन शुगर और अन्य सामग्री जब्त की, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।

भोपाल में क्राइम ब्रांच ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 9.570 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 5 हजार रुपये है।

शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 17.60 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है।

टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ग्राम गड़ारी में कार्रवाई करते हुए 63.67 किलोग्राम गांजे के पौधे (89 पौधे) जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और तस्करी, भंडारण एवं वितरण में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आमजन से भी नशे से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़