फर्रुखाबाद, 08 मई।
फर्रुखाबाद पुलिस विभाग में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिले में कई थाना प्रभारियों एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के तहत थानाध्यक्ष राजेपुर सुदेश कुमार से प्रभार हटाकर उनका स्थानांतरण मोहम्मदाबाद थाने में किया गया है। वहीं सराह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह को राजेपुर थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष शमशाबाद रमेश सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमृतपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन चौधरी को शमशाबाद थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इन तबादलों को पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके प्रभार भी हटाए जाएंगे।





.jpg)

.jpg)

