बरपेटा, 08 मई
असम के बरपेटा जिले के बरपेटारोड शहर के निकट निसुका गांव में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छापेमारी की कार्रवाई की। यह अभियान गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति के घर पर केंद्रित रहा।
जानकारी के अनुसार निसुका गांव निवासी सुल्तान महमूद नामक व्यक्ति, जिसे पहले जिहादी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, उसके घर पर एनआईए की टीम ने तलाशी अभियान चलाया।
बताया गया कि सुल्तान महमूद को पिछले वर्ष 30 दिसंबर को एनआईए ने गिरफ्तार किया था और वह वर्तमान में गुवाहाटी केंद्रीय कारागार में बंद है। इसी मामले से जुड़े साक्ष्यों की तलाश के लिए एजेंसी ने आगे की जांच के तहत यह छापेमारी की।
एनआईए की टीम ने शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे से 8 बजे तक उसके घर में गहन तलाशी अभियान चलाया और महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं साक्ष्यों की जांच की।






.jpg)

.jpg)

