नई दिल्ली, 04 मई।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्षों तथा महासचिवों की नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से रविवार को दी गई, जिसमें संगठनात्मक विस्तार की पुष्टि की गई।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 12 उपाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें सुरेंद्र कुमार, हरि शंकर गुप्ता, भीष्म शर्मा, सीपी मित्तल, कमलकांत शर्मा, जगजीवन शर्मा, आभा चौधरी, तसवीर सोलंकी, मुदित अग्रवाल, लक्ष्मण रावत, अली मेहंदी तथा अब्दुल हन्नान शामिल हैं।
इसके साथ ही 26 महासचिवों की सूची भी जारी की गई है, जिनमें अनिल भारद्वाज, गौरी शंकर शर्मा, पीके मिश्रा, प्रेरणा सिंह, नीतू वर्मा सोइन, जय प्रकाश राणा, विकास शौकीन, धर्मपाल चंदेला, मीर सिंह, मो. जावेद मिर्जा हरनाम सिंह, राजेंद्र तंवर, बालकिशन बाली, प्रमोद जयंत, दीपक भारद्वाज, सतेन्द्र शर्मा, हाजी जरीफ, सिद्धार्थ कुंडू, आकांक्षा ओला, शांति स्वरूप, लोकेंद्र चौधरी, विनीत यादव, अशोक बसोया, अरीबा खान, भूपेश यादव तथा जय प्रकाश शामिल हैं।





.jpg)



