दिल्ली-एनसीआर
01 May, 2026

उपराज्यपाल ने पूरा किया स्व-गणना कार्य, जनगणना 2027 अभियान शुरू

दिल्ली के उपराज्यपाल ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से इस डिजिटल अभियान में भाग लेने की अपील की है।

नई दिल्ली, 01 मई

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को जनगणना-2027 के अंतर्गत लोक निवास में स्व-गणना प्रक्रिया को पूर्ण किया। इसी के साथ दिल्ली नगर निगम के सभी वार्डों में जनगणना 2027 अभियान का औपचारिक रूप से शुभारंभ कर दिया गया है।

उपराज्यपाल ने इस अवसर पर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि नगर निगम की यह डिजिटल पहल नागरिकों को अपने घर से ही आवश्यक जानकारी दर्ज करने की सुविधा प्रदान करती है, जिससे प्रत्येक निवासी की सटीक गणना सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय आंकड़े समावेशी शासन और विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उनके अनुसार नागरिकों की भागीदारी शहर और देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैंट तथा नई दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र में यह अभियान पहले ही 16 अप्रैल से शुरू हो चुका है। वहीं, एक मई से नगर निगम के सभी वार्डों में जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ किया गया है। इन क्षेत्रों के नागरिक पंद्रह मई तक ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़