दिल्ली-एनसीआर
01 May, 2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कराया स्व-गणना में विवरण दर्ज

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना में भाग लेकर नागरिकों से इस डिजिटल अभियान में शामिल होने की अपील की है।

नई दिल्ली, 01 मई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को जनसेवा सदन में स्व-गणना प्रक्रिया के माध्यम से जनगणना-2027 में अपना विवरण दर्ज कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सरल होने के साथ-साथ पूरी तरह सुरक्षित है, जिससे नागरिक बिना किसी कठिनाई के इस अभियान में शामिल हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि सटीक जानकारी ही प्रभावी नीतियों की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि जब आंकड़े सही होते हैं, तभी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच पाता है और विकास की प्रक्रिया सभी को साथ लेकर आगे बढ़ती है।

उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। उनके अनुसार नागरिकों की भागीदारी ही विकसित दिल्ली और विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत आधार प्रदान करेगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैंट और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र में यह अभियान 16 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है। वहीं एक मई से दिल्ली नगर निगम के सभी वार्डों में जनगणना-2027 का प्रथम चरण शुरू किया गया है। इन क्षेत्रों के निवासी 15 मई तक ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़