जम्मू और कश्मीर
28 Apr, 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर बीडीओ निलंबित, राजौरी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

राजौरी में पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त न होने तथा कार्य निष्पादन में लापरवाही पाए जाने पर विकास अधिकारी मोहतशिम हनीफ को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच प्रक्रिया जारी है।

राजौरी, 28 अप्रैल।

जिले में चल रहे पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के कार्य में लापरवाही और खराब प्रगति पाए जाने पर जिला पंचायत चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने प्लांघेर ब्लॉक के विकास अधिकारी मोहतशिम हनीफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, बीडीओ मोहतशिम हनीफ सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे थे। पुनरीक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर उन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी और 10 अप्रैल एवं 17 अप्रैल को आधिकारिक पत्राचार के माध्यम से स्थिति में सुधार के निर्देश दिए गए थे।

इसके बाद 25 अप्रैल और 26 अप्रैल को आयोजित विशेष शिविरों के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में मतदाता सूची में चार प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अधिकारी द्वारा कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया, जिससे कार्य की निगरानी प्रभावित हुई।

स्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए बीडीओ को निलंबित कर दिया है। साथ ही आदेश दिया गया है कि जांच पूरी होने तक उन्हें सहायक आयुक्त पंचायत राजौरी के कार्यालय से संबद्ध रखा जाएगा और वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़