श्रीनगर, 28 अप्रैल।
श्रीनगर के बेमिना क्षेत्र स्थित खुमानी चौक पर दो गुटों के बीच हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब झड़प के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक विवाद दो समूहों के बीच शुरू हुआ था, जो बाद में तब और बढ़ गया जब दोनों पक्षों के परिजन भी इसमें शामिल हो गए। झगड़े के दौरान खुमानी चौक बेमिना निवासी सैयद मंजूर के पुत्र सैयद आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें तुरंत जेवीसी बेमिना अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












