गुवाहाटी, 28 अप्रैल।
राजधानी गुवाहाटी के मालीगांव क्षेत्र में एक दुखद घटना में एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया है।
पुलिस के अनुसार मालीगांव के आदिमगिरी पहाड़ी इलाके में जंगली साग तोड़ने गई महिला फिसलकर करीब 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
मृतका की पहचान पूर्णिमा डेका के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।











