गुवाहाटी, 28 अप्रैल।
असम उच्चतर माध्यमिक अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें विज्ञान संकाय ने सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल करते हुए सभी संकायों में बेहतर प्रदर्शन किया है।
कला संकाय में कुल 79.54 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। इस संकाय में 2,41,124 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,91,798 उत्तीर्ण हुए। इनमें 54,755 प्रथम श्रेणी, 79,181 द्वितीय श्रेणी तथा 57,862 तृतीय श्रेणी में सफल रहे।
वाणिज्य संकाय का परिणाम 81.13 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस संकाय में 19,469 परीक्षार्थियों में से 15,796 सफल रहे। इनमें 7,787 प्रथम श्रेणी, 5,694 द्वितीय श्रेणी और 2,315 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
विज्ञान संकाय ने 89.79 प्रतिशत उत्तीर्ण दर के साथ सबसे मजबूत प्रदर्शन किया। इस संकाय में 60,667 विद्यार्थियों में से 54,474 सफल घोषित हुए। इनमें 34,079 प्रथम श्रेणी, 17,777 द्वितीय श्रेणी और 2,618 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
समग्र रूप से सभी संकायों के परिणाम संतोषजनक रहे, जिनमें विज्ञान संकाय ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।













