राजनीति
28 Apr, 2026

गंगटोक में प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, सुबह की शुरुआत खेल से

सिक्किम दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने गंगटोक में युवाओं और बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर अपने दिन की शुरुआत की।

गंगटोक, 28 अप्रैल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम दौरे के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत खेल गतिविधि के साथ की, जहां उन्होंने गंगटोक में युवाओं और बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर समय बिताया। इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए अपने अनुभव को भी व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गंगटोक की यह सुबह बेहद खास रही और युवा साथियों के साथ फुटबॉल खेलने का आनंद अलग ही अनुभव देता है। उनकी ओर से साझा की गई तस्वीरों में उन्हें युवाओं के बीच फुटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को सिक्किम पहुंचे थे। अपने कार्यक्रम के तहत आज वह पाल्जोर स्टेडियम में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भी भाग लेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़