शेयर बाज़ार
28 Apr, 2026

सर्राफा बाजार में सोना सस्ता, चांदी के भाव स्थिर

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला, वहीं चांदी के भाव स्थिर स्तर पर बने रहने से बाजार में संतुलित स्थिति बनी रही।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल।

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में नरमी का रुख देखने को मिला। इसके विपरीत चांदी के भाव में किसी तरह का बदलाव दर्ज नहीं किया गया। सोना आज 300 रुपये से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोने की कीमत 0.29 प्रतिशत गिरकर 4,669.61 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है। वहीं चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 75.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आ रही है।

देश के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में आई गिरावट का असर साफ दिखाई दे रहा है। अधिकांश स्थानों पर 24 कैरेट सोना 1,53,700 रुपये से लेकर 1,55,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,890 रुपये से लेकर 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बनी हुई है। चांदी के भाव में स्थिरता के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही बनी हुई है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर उपलब्ध है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,53,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया है।

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,55,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,53,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,53,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों में भी सोने के दाम में कमजोरी का रुख बना हुआ है। इन राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं इन शहरों में 22 कैरेट सोना 1,40,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़