राजनीति
28 Apr, 2026

सिक्किम दौरे के अंतिम दिन मोदी करेंगे समापन समारोह में शिरकत, परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी सिक्किम में स्वर्ण जयंती समारोह के समापन पर भाग लेकर कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

गंगटोक, 28 अप्रैल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सिक्किम दौरे के दूसरे और अंतिम दिन राजधानी गंगटोक में निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह सबसे पहले स्वर्ण जयंती मैत्री मंजरी पार्क स्थित आर्केडेरियम का निरीक्षण करेंगे, इसके बाद पाल्जोर स्टेडियम में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर सिक्किम पहुंचे थे। पहले दिन उन्होंने देवराली के गंजू लामा द्वार से लोक भवन तक रोड शो किया, जहां राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर खड़े नागरिकों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

अपने दौरे के अंतिम दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री स्वर्ण जयंती मैत्री मंजरी पार्क में आर्केडेरियम के भ्रमण से करेंगे। इस उद्यान का उद्घाटन उन्होंने पिछले वर्ष मई में राज्य स्थापना की स्वर्ण जयंती के अवसर पर किया था।

उस समय प्रतिकूल मौसम के कारण वह सिक्किम नहीं पहुंच सके थे और बागडोगरा हवाई अड्डे से ही आभासी माध्यम के जरिए इस परियोजना का उद्घाटन किया गया था। अब समापन समारोह के अवसर पर वह स्वयं इस उद्यान का दौरा करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री पाल्जोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 4000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां एक बड़े महिला सम्मेलन में भाग लेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़