नेपाल
28 Apr, 2026

छात्र संगठनों ने पूजा-पाठ के साथ किया प्रदर्शन, सरकार के फैसलों के खिलाफ बढ़ा विरोध

नेपाल में छात्र संगठनों ने सरकार के फैसलों और महंगाई के विरोध में धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रदर्शन कर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

काठमांडू, 28 अप्रैल

नेपाल में वामपंथी छात्र संगठनों ने मंगलवार सुबह पाटन बहुमुखी कैंपस परिसर में विशेष तरीके से विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पूजा-अर्चना, शंख ध्वनि और शांति स्वस्ति वाचन कर सरकार की नई नीतियों के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। सरकार द्वारा छात्रसंघों को भंग करने के निर्णय को लेकर छात्र लगातार आंदोलनरत हैं।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं ने सरकार के फैसले को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यदि छात्र संगठनों को समाप्त करने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को पूरे देश में फैलाया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के हालिया सीमा शुल्क से जुड़े फैसले का भी विरोध किया। उन्होंने मांग रखी कि भारत से 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर लगाए गए अनिवार्य कस्टम शुल्क को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।

इसके अलावा छात्रों ने बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा और आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने की मांग की। संयुक्त छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़