गुवाहाटी, 28 अप्रैल।
गुवाहाटी के चांदमारी थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना असम राज्य चिड़ियाघर के पास रॉयल एनफील्ड और पल्सर बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर के कारण हुई।
जानकारी के अनुसार दोनों वाहन तेज गति में थे, जिससे जोरदार भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार दंपती मानव राभा और निर्मला बोडो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।











