गुवाहाटी, 28 अप्रैल।
गुवाहाटी के उलूबारी क्षेत्र स्थित बी बरुआ महाविद्यालय के समीप बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में सीता देवी नामक महिला की जान चली गई। तेज गति से आ रहे एक ऑटोवैन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी चालक की तलाश के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
घटना के बाद उलूबारी लालमाटी स्थित मृतका के घर में शोक का माहौल छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।











