भोपाल, 25 अप्रैल।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार यशवंतराव केलकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए नमन किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यशवंतराव केलकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन निर्माण और विचारधारा को मजबूत आधार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनके द्वारा विकसित कार्यपद्धति से अनेक कार्यकर्ता संस्कारित हुए और उनका जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।









