उत्तर प्रदेश
24 Apr, 2026

औरैया में भीषण गर्मी के बीच निःशुल्क प्याऊ शुरू, राहगीरों को मिली राहत

औरैया में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए सामाजिक संगठन द्वारा निःशुल्क प्याऊ शुरू किया गया, जिससे राहगीरों, छात्रों और श्रमिकों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

औरैया, 24 अप्रैल।

औरैया जनपद में भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से एक सामाजिक पहल के तहत विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को दिबियापुर रोड स्थित लोहा मंडी में श्री भगवान एंड संस के प्रतिष्ठान पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संरक्षक भगवान पोरवाल ने किया, जिन्होंने राहगीरों को मिष्ठान वितरित कर और मटके का ठंडा जल पिलाकर सेवा कार्य की शुरुआत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और गर्मी के इस मौसम में इस प्रकार की पहल लोगों को बड़ी राहत प्रदान करती है।

कार्यक्रम के संयोजक राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि दिबियापुर रोड पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों, विशेषकर महिलाओं, छात्र-छात्राओं, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों तथा बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इस प्याऊ के माध्यम से न केवल राहगीरों को बल्कि आसपास के छोटे दुकानदारों और ठेले पर फल-सब्जी बेचने वालों को भी ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता, लोहा व्यवसायी रामकुमार पोरवाल, चिकित्सक एल.एन. गुप्ता, यश पोरवाल, सनी, अमित पोरवाल, चंदन, हिमांशु दुबे, मनोज गुप्ता, रामचंद्र सोनी, विनोद पोरवाल सहित लोहा मंडी के कई व्यापारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़