नगर पालिका अपडेट्स
23 Apr, 2026

भोपाल नगर निगम में फेरबदल,17 कर्मचारी बने प्रभारी दरोगा

नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए 17 कर्मचारियों को प्रभारी दरोगा बनाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

भोपाल, 23 अप्रैल

भोपाल शहर की सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गुरुवार को जारी आदेश के तहत गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन और उद्यान शाखा में पदस्थ 17 कर्मचारियों को प्रभारी दरोगा नियुक्त किया गया है। इन सभी को अलग-अलग जोनों में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

निगम प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार महेंद्र परोचे को जोन-1, मनोज टांक को जोन-20, धीरज गोहर को जोन-2, पंकज खरे को जोन-3, रंजीत मारोडे को जोन-8, कमल चावरिया को जोन-9, सुशील श्रवण को जोन-11, मनोज करोसिया को जोन-12, दीपक जैनवार को जोन-6, मनोज वर्मा को जोन-10, विशाल खरे को जोन-13, देवेंद्र मैना को जोन-13, सुमित चावरिया को जोन-12, मुकेश गोहर को जोन-15, अंकित खरे को जोन-9, मनोज हवेलिया को जोन-16 तथा मनीष पथरोल को जोन-18 में प्रभारी दरोगा के रूप में पदस्थ किया गया है।

निगम सूत्रों के अनुसार, इस फेरबदल में दो प्रभारी दरोगाओं के जोन में परिवर्तन भी किया गया है, ताकि कार्यक्षमता और निगरानी को और बेहतर बनाया जा सके। यह निर्णय शहर के विभिन्न जोनों में सफाई व्यवस्था की निगरानी को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर काम की गति बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।

प्रभारी दरोगा के रूप में नियुक्त इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्यों की निगरानी, कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना, गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों की कार्यप्रणाली पर नजर रखना और नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना होगा।

नगर निगम के इस कदम को प्रशासनिक कसावट और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि जमीनी स्तर पर काम की मॉनिटरिंग भी अधिक प्रभावी हो सकेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़