प्रशासनिक खबरें
23 Apr, 2026

धर्मांतरण केस में फरार,दाऊद अहमद के भोपाल स्थित घर की यूपी पुलिस ने की कुर्की

धर्मांतरण मामले में फरार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आगरा पुलिस ने भोपाल स्थित उसके घर को कुर्क कर सील किया और विदेशी फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।

भोपाल, 23 अप्रैल।

सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी की आगरा पुलिस ने भोपाल के गांधी नगर स्थित रिलायबल हाइटेक सिटी कॉलोनी में फरार आरोपी दाऊद अहमद के निवास पर कुर्की की कार्रवाई की। आरोपी पर विदेश से फंडिंग कर धर्मांतरण नेटवर्क संचालित करने का आरोप है और वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

इस मामले में आगरा पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार स्वयं जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, सगी बहनों के धर्मांतरण के खुलासे के बाद जांच में अंतरराष्ट्रीय फंडिंग और संगठित नेटवर्क के संकेत मिले, जिसके बाद मुख्य आरोपी दाऊद अहमद के खिलाफ शिकंजा कसते हुए यह कार्रवाई की गई।

कुर्की की कार्रवाई के दौरान आरोपी का पिता जावेद अहमद मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई थाना सदर बाजार, आगरा में दर्ज प्रकरण (मु.अ.सं. 228/25) के तहत की गई, जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधान शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ धारा 85 BNSS के तहत कुर्की की कार्रवाई करते हुए उसके भोपाल स्थित ठिकाने को सील किया गया है। इस पूरी कार्रवाई को धर्मांतरण से जुड़े संगठित अपराध और विदेशी फंडिंग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़