राजगढ़, 23 अप्रैल
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में छापीहेड़ा थाना पुलिस ने नातरा-झगड़ा के नाम पर वसूली करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने सात लाख रुपये की अवैध मांग की थी और रकम न देने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया और उन्हें जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि 17 अप्रैल को कुशवाह मोहल्ला के निवासी धापू तंवर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे नातरा झगड़ा के नाम पर सात लाख रुपये की वसूली की जा रही थी और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच शुरू की और टीम ने आरोपित रामलाल और रामबाबू को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश जारी किया गया।










.jpg)
