नई दिल्ली, 22 अप्रैल।
शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के एयू ब्लॉक, सोम बाजार रोड, एए झुग्गी और सीए ब्लॉक में बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए वॉटर एटीएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को वॉटर एटीएम कार्ड भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वॉटर एटीएम में आधुनिक पांच-स्तरीय आरओ तकनीक लगाई गई है, जिससे प्रत्येक घंटे दो हजार लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगमता के साथ पेयजल उपलब्ध कराने में सहायक होगी।
उन्होंने आगे कहा कि जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए सरकार ने नौ हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो विकसित दिल्ली के निर्माण की मजबूत आधारशिला है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले एक वर्ष से दिल्लीवासियों को प्रतिदिन किसी न किसी नई सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच जल संकट की समस्या के समाधान के लिए यह वॉटर एटीएम शुरू किए गए हैं, और झुग्गी क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को वॉटर एटीएम कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे प्रतिदिन 20 लीटर पानी प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर इंडियन ऑयल के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



.jpg)


.jpg)


