शेयर बाज़ार
22 Apr, 2026

घरेलू शेयर बाजार में भारी दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में फिसले

पश्चिम एशिया तनाव और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी दबाव देखने को मिला, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली, 22 अप्रैल।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रस्तावित शांति वार्ता के दूसरे चरण को ईरान द्वारा अस्वीकार किए जाने तथा कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखने को मिला। बाजार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई और खुलते ही बिकवाली बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट तेज होती चली गई। पहले एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.97 प्रतिशत और निफ्टी 0.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आए।

पहले एक घंटे के कारोबार के बाद बाजार के प्रमुख शेयरों में नेस्ले, टीएमपीवी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 2.26 प्रतिशत से लेकर 0.96 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयर 8.69 प्रतिशत से लेकर 1.28 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ दबाव में बने रहे।

अभी तक के कारोबार में कुल 2,708 शेयरों में सक्रिय ट्रेडिंग देखी गई, जिनमें 1,366 शेयर लाभ के साथ हरे निशान में और 1,342 शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में रहे। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से केवल चार शेयरों में तेजी रही, जबकि 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी के 50 शेयरों में 12 शेयर बढ़त के साथ और 38 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

बीएसई सेंसेक्स आज 253.99 अंक की गिरावट के साथ 79,019.34 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में बिकवाली बढ़ने से सूचकांक लगातार नीचे आता गया। बीच-बीच में खरीदारी के प्रयास हुए, लेकिन दबाव अधिक रहने से बाजार में सुधार नहीं हो सका। सुबह 10:15 बजे तक सेंसेक्स 767.11 अंक टूटकर 78,506.22 अंक पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी ने भी आज 105.75 अंक की गिरावट के साथ 24,470.85 अंक पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती मिनटों में ही चौतरफा दबाव बढ़ गया और गिरावट तेज होती चली गई। सुबह 10:15 बजे निफ्टी 200.55 अंक गिरकर 24,376.05 अंक पर कारोबार करता दिखा।

पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को सेंसेक्स 753.03 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,273.33 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 211.75 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,576.60 अंक पर बंद हुआ था।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़