उत्तर प्रदेश
24 Apr, 2026

जिलाधिकारी गौरांग राठी का औचक दौरा, कलेक्ट्रेट में कार्यप्रणाली का लिया जायजा

झांसी में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में अनुशासन एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

झांसी, 24 अप्रैल।

झांसी जिले में जिलाधिकारी गौरांग राठी के कार्यभार संभालने के बाद तीसरे ही दिन शुक्रवार को प्रशासनिक व्यवस्था में सख्ती का असर एक बार फिर दिखाई दिया। सुबह ठीक 10 बजे जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का अचानक निरीक्षण किया, जिससे पूरे कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया। इस दौरान कई कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लापरवाही को गंभीर मानते हुए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय उपस्थित होकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औचक निरीक्षण के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में अनुशासन को लेकर गंभीरता बढ़ती दिखाई दी। जिलाधिकारी ने साफ संकेत दिए कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़