उत्तर प्रदेश
24 Apr, 2026

औरैया में सियासी घमासान, सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

औरैया में सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा और प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की और पुतला दहन मामले को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया।

औरैया, 24 अप्रैल।

औरैया जनपद में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने भाजपा और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने यह बात शहर के जालौन चौराहे के पास स्थित एक होटल में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।

प्रेस वार्ता में उन्होंने 22 अप्रैल को भाजपा से जुड़े महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कुछ पदाधिकारियों द्वारा पैदल मार्च निकालकर राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुतले दहन किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई और इस पर कार्रवाई की मांग की।

सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पूरी तरह खिलाफ हैं और सत्ताधारी पक्ष से जुड़े लोगों का इस तरह का व्यवहार अनुचित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि विपक्ष से जुड़े लोग इस तरह का कार्य करते तो प्रशासन तुरंत सख्त कदम उठाता, लेकिन इस मामले में भाजपा से जुड़े लोगों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जो प्रशासन की पक्षपातपूर्ण कार्यशैली को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन सामान्य रूप से विपक्ष की भूमिका का हिस्सा होते हैं, लेकिन सत्ता पक्ष द्वारा इस तरह की गतिविधियां लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत हैं। उनके अनुसार भाजपा इस तरह के कदम इसलिए उठा रही है क्योंकि उसे आगामी चुनावों में अपनी स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है और उसे हार का भय सता रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़