मध्य प्रदेश
05 Feb, 2026

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में श्री गणपति मंदिर प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न

आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा खजराना गणेश मंदिर परिसर में जी प्लस टू का अत्याधुनिक सुविधा केन्द्र बनेगा

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में श्री गणपति मंदिर खजराना प्रबन्ध समिति द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने श्री गणपति मंदिर खजराना प्रबंधन समिति द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों एवं गतिविधियों का अवलोकन किया। बैठक में बताया गया कि आगामी 15 फरवरी को श्री गणपति मंदिर खजराना प्रबन्ध समिति द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा-भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जायेगा। 15 फरवरी को प्रात: 9 बजे शिव महारूद्राभिषेक के साथ आरती का कार्यक्रम होगा। महोत्सव में भगवान शिव को साबुदाने की खिचड़ी और खीर की प्रसादी का भोग लगाया जायेगा। इसेक बाद सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया जायेगा। महाकाल मंदिर व मुख्य मंदिरों का श्रृंगार फूलों से किया जायेगा। साथ ही विद्युत की लड़ियों से आकर्षक साज-सज्जा की जायेगी। मंदिर परिसर में दानदाताओं और एवं समाजसेवियों के सहयोग से सैकड़ों किलों प्रसादी का निर्माण होगा। जिसकी तैयारियां की जा रही है। बैठक में पार्किंग स्थल को विस्तारित करने और अन्न क्षेत्र को ‍विस्तारित करने, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही अन्न क्षेत्र में उपयोग में आने वाले बरतनों की संख्या बढ़ाने और परोसगारी करने वालों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर श्री वर्मा ने संपूर्ण मंदिर परिसर का अवलोकन किया।  

      बैठक में  नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, आई.डी.ए. अध्यक्ष डॉ. अभिजीत झाड़े, अपर कलेक्टर श्रीमती निशा डामर, पंडित अशोक भट्ट, पंडित विनीत भट्ट सहित समाजसेवी एवं समिति के  सदस्य  उपस्थित शामिल हुए।

       बैठक में थ्रीडी प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि खजराना गणेश मंदिर स्थित  प्रसाद दुकानों के पीछे पड़ी खुली भूमि पर अत्याधुनिक जी प्लस 2 का सुविधा केन्द्र बनाना प्रस्तावित है। इस केन्द्र में बच्चों के लिये किड्स झोन, दुकानें, लायब्रेरी, पार्किंग, आदि सुविधाएं होंगी।

      बैठक में बताया गया कि खजराना गणेश मंदिर स्थित अन्न क्षेत्र में निर्मित भोजन प्रसादी को एमवायएच के अलावा अन्य अस्पतालों में भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।