Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
त्योहार
28 Feb, 2026

होली से पहले कानपुर के बाजारों में रौनक, आधुनिक पिचकारियों की बढ़ी मांग

होली के करीब आते ही कानपुर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। रंग, गुलाल और नई डिजाइन की हाईटेक पिचकारियां लोगों को काफी आकर्षित कर रही हैं।

कानपुर, 28 फरवरी।

होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। शाम के समय प्रमुख बाजारों में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियां, अबीर-गुलाल और अन्य सामान सजे हुए हैं, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया है।

मेस्टन रोड, हटिया बाजार, गोविंदनगर और गुमटी जैसे व्यस्त इलाकों में सुबह से रात तक खरीदारी जारी है। परिवार के साथ पहुंचे लोग बच्चों की पसंद के अनुसार सामान खरीद रहे हैं, जबकि युवा वर्ग नई डिजाइन और तेज धार वाली पिचकारियों को प्राथमिकता दे रहा है।

इस बार बाजार में पारंपरिक पिचकारियों के साथ अलग-अलग आकार की पिचकारियां भी उपलब्ध हैं। हथौड़ा, तलवार और अन्य आकर्षक आकृतियों में बनी पिचकारियां बच्चों को खास पसंद आ रही हैं। कुछ पिचकारियां आधुनिक नामों और डिजाइन के साथ बाजार में उतारी गई हैं, जिनकी मांग तेजी से बढ़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि बच्चे नए मॉडल की पिचकारियों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

कीमतों की बात करें तो छोटी पिचकारियां 100 से 200 रुपये तक में मिल रही हैं, जबकि बड़ी और मजबूत पिचकारियों की कीमत 250 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है। ग्राहकों का कहना है कि बाजार में हर बजट के अनुसार विकल्प उपलब्ध हैं।

व्यापारियों के अनुसार इस बार स्वदेशी उत्पादों की बिक्री ज्यादा हो रही है। होली से पहले बाजारों में बढ़ती रौनक से व्यापारियों में उत्साह है और त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़