Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
त्योहार
05 Aug, 2026

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली में विशेष राखी बुकिंग काउंटर, 22 अगस्त तक सुविधा

रक्षाबंधन के मद्देनजर डाक विभाग ने दिल्ली के प्रमुख डाकघरों और ट्रांजिट मेल कार्यालयों में 22 अगस्त तक विशेष राखी बुकिंग की व्यवस्था की है।

नई दिल्ली, 05 अगस्त।

रक्षाबंधन के अवसर पर देशभर में समय पर राखियां पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने दिल्ली में विशेष व्यवस्था लागू की है। इसके तहत 22 अगस्त तक 34 प्रमुख डाकघरों के साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन स्थित ट्रांजिट मेल कार्यालयों में विशेष राखी बुकिंग काउंटर संचालित किए जाएंगे।

संचार मंत्रालय ने बताया कि लोगों को डाक विभाग की 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। विभाग का कहना है कि इन सेवाओं के माध्यम से सुरक्षित और तय समय सीमा के भीतर डाक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। निर्धारित समय में डिलीवरी नहीं होने पर मनी बैक गारंटी का प्रावधान भी रखा गया है।

मंत्रालय के अनुसार 24 स्पीड पोस्ट सेवा दिल्ली के 35 नामित बुकिंग केंद्रों पर उपलब्ध होगी। इस सुविधा के जरिए दिल्ली से मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद सहित छह प्रमुख महानगरों तक डाक तेजी से और निर्धारित समय के भीतर पहुंचाई जाएगी।

विशेष राखी बुकिंग की सुविधा अशोक विहार, सिविल लाइंस, चाणक्यपुरी, दिल्ली जीपीओ, नई दिल्ली जीपीओ, इंद्रप्रस्थ, जनकपुरी, कृष्णा नगर, करोल बाग, कालकाजी, लोधी रोड, सरोजिनी नगर, आर.के. पुरम, रमेश नगर, रोहिणी, मायापुरी, मालवीय नगर और मेहरौली सहित कुल 34 प्रमुख डाकघरों में उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के ट्रांजिट मेल कार्यालयों में भी विशेष बुकिंग काउंटर स्थापित किए जाएंगे।

डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते राखियां भेजकर इस सुविधा का लाभ उठाएं, ताकि रक्षाबंधन के दौरान डाक वितरण सुचारु रूप से संचालित हो सके।

|
वीडियो फीचर

Make in India के 12 साल: मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग #india


नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india

सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 23°

Patchy rain nearby / Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़