Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य-पूर्व
25 Sep, 2026

पाकिस्तान-अफगान सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तानी कार्रवाई में कई तालिबान लड़ाके मारे गए

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के गुलिस्तान सेक्टर में गोलीबारी के बीच पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में कई तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया है।

इस्लामाबाद, 25 सितंबर।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास गुलिस्तान सेक्टर में अफगान तालिबान लड़ाकों की कथित हमले की कोशिश को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने नाकाम करने का दावा किया है। पाकिस्तान के अनुसार जवाबी कार्रवाई में कई तालिबान लड़ाके मारे गए हैं।

सीमावर्ती क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। पाकिस्तानी सुरक्षा बल सीमा पर पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार सीमावर्ती इलाके में हुई आक्रामक कार्रवाई का सुरक्षा बलों ने तत्काल जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में अफगान तालिबान लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है।

सूचना मंत्री अताउल्ला तरार के अनुसार यह घटनाक्रम उस कार्रवाई के बाद हुआ है, जिसमें पाकिस्तान ने इस सप्ताह की शुरुआत में तालिबान शासन की ओर से किए गए ड्रोन हमलों की कोशिश के जवाब में अफगानिस्तान में 10 स्थानों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए थे।

इससे पहले अफगानिस्तान से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आठ ड्रोन मार गिराए थे।

|
वीडियो फीचर

Make in India के 12 साल: मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग #india


नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india

सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 23°

Patchy rain nearby / Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़