काठमांडू, 25 सितंबर।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने नेपाल में बाढ़ से हुए नुकसान के बाद पुनर्निर्माण के लिए नेपाली जनता के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता जताई है।
अल्बानीज ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने नेपाल के लिए ऑस्ट्रेलिया के समर्थन की बात कही।
बैठक के बाद अल्बानीज ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि नेपाल विनाशकारी बाढ़ और उससे हुए नुकसान से उबर रहा है। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण और शोक के इस दौर में ऑस्ट्रेलिया नेपाली लोगों के साथ खड़ा है।
उन्होंने यह भी कहा कि जहां सबसे ज्यादा जरूरत होगी, वहां सहायता पहुंचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया नेपाल के साथ मिलकर काम करता रहेगा।












