जम्मू और कश्मीर
16 May, 2026

कुपवाड़ा में खौफनाक वारदात, पुलिस अधिकारी ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली

कुपवाड़ा जिले में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

श्रीनगर, 16 मई।

कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कंडी क्षेत्र में विशेष अभियान समूह शिविर में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टर दीप सिंह का अपनी पत्नी भावना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अधिकारी ने आपा खो दिया और कथित रूप से अपनी पत्नी पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी अधिकारी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल श्रीनगर स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण को गंभीरता से देखा जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़