रांची, 16 मई।
भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां 14 महीने से फरार चल रहे सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी, इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे कोलकाता से पकड़ा गया।
बताया गया है कि आरोपी सूरज पर अनिल टाइगर की हत्या की साजिश रचने और घटना को अंजाम देने में शामिल होने का गंभीर आरोप है, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों और पूरे आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके।
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस द्वारा आज देर शाम तक प्रेस वार्ता कर विस्तृत खुलासा किए जाने की संभावना है।














.jpg)
.jpg)