मध्य प्रदेश
16 May, 2026

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में मूंडली जोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़, 16 मई।

बीती रात गनियारी रोड पर मूंडली जोड़ के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ, जब ग्राम गनियारी निवासी सतीश (30) पुत्र देवकरण वर्मा को तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके पर ही उसकी जान चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नरसिंहगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया गया कि सतीश रात के समय खेत की रखवाली के लिए पैदल जा रहा था और वहीं बनी टापरी पर सोने की उसकी योजना थी, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया।

परिजनों के अनुसार मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी दो छोटी बेटियां हैं, साथ ही करीब दस दिन पहले उसके दादा का निधन हुआ था और दो दिन बाद उनका कार्यक्रम होना था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है। 

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़