उत्तर प्रदेश
16 May, 2026

कानपुर में सड़क सुरक्षा अभियान, 101 वाहनों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

कानपुर में राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 101 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों को सीज किया और ओवरलोडिंग व नियम उल्लंघन पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया।

कानपुर, 16 मई।

जनपद कानपुर में शुक्रवार रात राजस्व, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 101 वाहनों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कदम उठाए गए।

इस दौरान ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में पकड़े गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों को सीज किया गया तथा 74 वाहनों का चालान किया गया। परिवहन और खनन विभाग की ओर से लगभग 4.48 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

एसडीएम घाटमपुर के नेतृत्व में शुरू किए गए इस अभियान में संयुक्त टीमों ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों के दस्तावेज, टैक्स, परमिट, लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा अन्य मानकों की गहन जांच की। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित वाहनों पर विधिक कार्रवाई की गई।

परिवहन एवं खनन विभाग द्वारा सात वाहनों पर ओवरलोडिंग सहित टैक्स और परमिट से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में जुर्माना लगाया गया। वहीं पुलिस विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहनों को सीज किया और 74 वाहनों का चालान किया।

अभियान में एआरटीओ, एसीपी, खनन अधिकारी, पुलिस बल और अन्य विभागीय टीमें सक्रिय रूप से मौजूद रहीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, क्योंकि ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी आम जन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़