अपराध
16 May, 2026

पंचायत चुनाव के बीच महिला प्रत्याशी पर हमला, सुन्नी में एफआईआर दर्ज

शिमला के सुन्नी क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान महिला प्रत्याशी पर हमले की घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला, 16 मई।

शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के बीच एक महिला प्रत्याशी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय सुषमा देवी, जो गांव टिक्कर, डाकघर दुर्गापुर, तहसील एवं थाना सुन्नी की निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नालदेहरा पंचायत में प्रधान पद के लिए 7 मई को नामांकन दाखिल किया था और 8 मई को बीडीसी पद के लिए भी नामांकन भरा था, जिसे उन्होंने 15 मई को वापस ले लिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने घर पर काम कर रहे राजमिस्त्री को भोजन देने के बाद लगभग 2 बजकर 40 मिनट पर नालदेहरा पंचायत घर जाकर प्रधान पद से नामांकन वापस लेने के लिए निकली थीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि घर से लगभग 100 मीटर दूर दुर्गापुर की ओर जाने वाले रास्ते में बने टैंक के पास पहुंचते ही झाड़ियों से दो अज्ञात व्यक्ति बाहर आए, जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे और नीले रंग के प्लास्टिक के जूते पहने थे।

महिला के अनुसार दोनों ने उनका रास्ता रोककर गर्दन और कंधों से पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह धक्का लगने पर जमीन पर गिर गईं और बेहोश हो गईं।

पीड़िता ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे उन्हें गांव बरोग निवासी योग राज का फोन आया, जिसके बाद उन्हें होश आया। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी योग राज को दी, जो कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे और उन्हें मशोबरा अस्पताल ले गए।

महिला ने यह भी बताया कि हमलावरों ने उनसे कोई सामान, गहने या नकदी नहीं छीनी, बल्कि केवल डराने-धमकाने की कोशिश की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़