उत्तर प्रदेश
16 May, 2026

मीरजापुर सड़क हादसा: स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो घायल

मीरजापुर के अहरौरा-जमुई मार्ग पर स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीरजापुर, 16 मई।

जनपद मीरजापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में अहरौरा-जमुई मार्ग पर खाजगीपुर गांव के समीप शनिवार सुबह करीब नौ बजे स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्कूटी पर सवार सरनाम मल्लाह (46) पुत्र कृपा मल्लाह निवासी बीबी पोखर मदारपुर, उमेश (28) पुत्र लल्लन तथा संजय कुमार (25) पुत्र बाबू निवासी मिश्र पोखरा अहरौरा किसी कार्य से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद सरनाम मल्लाह को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। 

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़