सेलिब्रिटी गॉसिप
15 Jun, 2026

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, मनोरंजन जगत में शोक

मशहूर टीवी अभिनेत्री संचिता उगले के अपने मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुंबई, 15 जून।

टीवी जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री संचिता उगले ने अपने घर पर खुदकुशी कर ली है। नालासोपारा स्थित उनके आवास पर हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, घटना के समय संचिता घर पर अकेली थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली संचिता ने 'कुमकुम भाग्य', 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' और 'साजन घर' जैसे चर्चित धारावाहिकों में अभिनय किया था। हाल ही में उन्हें विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में 'ताराबाई' के किरदार में देखा गया था।

मौत से चंद घंटे पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं। उनकी इस अचानक विदाई से फैंस और इंडस्ट्री के लोग बेहद स्तब्ध हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़