बिहार
16 May, 2026

सारण में अडानी का भूमि पूजन, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल सेंटर की होगी शुरुआत

गौतम अडानी बिहार के सारण में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल अडानी सेंटर फॉर आई डिजीज के भूमि पूजन में शामिल होकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करेंगे।

पटना, 16 मई।

उद्योगपति गौतम अडानी रविवार को बिहार के सारण जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल अडानी सेंटर फॉर आई डिजीज के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह आयोजन अडानी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

सारण जिले के मस्तिचक गांव में बनने वाले इस केंद्र के साथ ही अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल अडानी सेंटर फॉर आई डिजीज तथा अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल अडानी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑपथैल्मिक मेडिसिन की शुरुआत की जाएगी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत से अंधत्व और दृष्टि दोष के उन्मूलन की दिशा में साझा प्रयास करना है।

इस कार्यक्रम में गौतम अडानी के साथ डॉ प्रीति अडानी, चेयरपर्सन अडानी फाउंडेशन, प्रणव अडानी डायरेक्टर अडानी इंटरप्राइजेज तथा अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की ओर से मृत्युंजय तिवारी, को-फाउंडर, सीईओ एवं एक्जीक्यूटिव ट्रस्टी, रविकांत, चेयरमैन एडवाइजरी बोर्ड, प्रो. डॉ राजवर्धन आजाद, चेयरमैन क्लीनिकल एवं रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड तथा डॉ अजीत कुमार पोद्दार, मेडिकल डायरेक्टर भी उपस्थित रहेंगे।

यह पहल गौतम अडानी के “सेवा ही साधना है” के दर्शन से प्रेरित बताई जा रही है, जो राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन में सेवा की भूमिका को केंद्र में रखता है तथा समूह की जनकल्याणकारी गतिविधियों का आधार माना जाता है।

उनकी यह यात्रा व्यापार, स्वास्थ्य सेवाओं और सार्वजनिक नीति से जुड़े क्षेत्रों में महत्वपूर्ण चर्चा का विषय बनी हुई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़