अपराध
15 May, 2026

अररिया में चार दिन से लापता बच्ची का शव भूसे के घर से मिला, हत्या की आशंका

अररिया के ताराबाड़ी क्षेत्र में चार दिन से लापता तीन वर्षीय बच्ची का शव भूसे के घर से मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच तेज कर दी है।

अररिया, 15 मई।

जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तेगछिया गांव में चार दिन से लापता तीन वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार को भूसे के घर से बरामद होने से सनसनी फैल गई। बच्ची शिवांशी उर्फ लाडो अपने ननिहाल आई हुई थी और चार दिन पहले खेलते समय घर के दरवाजे से अचानक गायब हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी और थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

लापता बच्ची की तलाश जारी थी कि इसी दौरान ननिहाल में स्थित भूसे के घर से उसका शव बरामद हुआ। शव से दुर्गंध आने पर मामला सामने आया, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि चार दिन पहले ही उसकी हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से वहां फेंका गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, ताराबाड़ी थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

मृत बच्ची की पहचान तरौना भोजपुर वार्ड संख्या पांच निवासी सुशील सिंह की पुत्री शिवांशी के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता के साथ ननिहाल आई थी। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरा गांव शोक में डूब गया, वहीं ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच तेजी से की जा रही है और डॉग स्क्वायड समेत अन्य तकनीकी तरीकों का सहारा लिया जा रहा है। अधिकारियों ने दावा किया है कि इस निर्मम हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़