नोएडा, 15 मई।
नोएडा में थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्टिका कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से तीन चाकू और दो देसी तमंचे समेत कारतूस भी बरामद किए हैं।
जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि यह गिरोह राहगीरों को कार में लिफ्ट देने का झांसा देकर उनसे लूटपाट करता था।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, सूचना मिलने पर सेक्टर 37 चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नसीम अली, अभिषेक, कार्तिक, विवेक और मनोज को पकड़ा। ये सभी एक कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सेक्टर 37 क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रहे थे।
तलाशी के दौरान उनके पास से तीन अवैध चाकू, दो देसी तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे राहगीरों को लिफ्ट देकर उनसे लूटपाट करते थे और इस तरह दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।















