सरकार व नीतियाँ
15 May, 2026

भारत-ईरान के बीच द्विपक्षीय वार्ता, क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा

दिल्ली में ब्रिक्स बैठक से इतर भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में पश्चिम एशिया की स्थिति सहित आपसी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

नई दिल्ली, 15 मई।

राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक के इतर शुक्रवार को विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने मौजूदा क्षेत्रीय परिस्थितियों और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की।

डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि सुबह हुई इस मुलाकात में पश्चिम एशिया की स्थिति और उससे उत्पन्न प्रभावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही दोनों देशों के बीच आपसी हितों से जुड़े विभिन्न द्विपक्षीय विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 14 से 15 मई तक ब्रिक्स देशों की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर कर रहे हैं। इस वर्ष बैठक का विषय ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण’ निर्धारित किया गया है।

Image

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़