उज्जैन, 16 मई।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के सदस्य शनिवार तड़के उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित प्रातःकालीन भस्म आरती के दर्शन किए और धार्मिक आस्था का लाभ प्राप्त किया।
महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों का स्वागत एवं सम्मानपूर्वक सत्कार किया गया। इस दौरान पूरी टीम ने भस्म आरती में सहभागिता करते हुए भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर में दर्शन करने वाले सदस्यों में प्रवीण शर्मा, अमोल मुजुमदार, अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, आविष्कार, साल्वि, श्रेयंका, हरमनप्रीत, रेणुका, राखी, धनंजय, नंदनी, सचिन, पूर्वा, यस्तिका, सफाली, दीप्ति, ममता, राधा, क्रांति, अरुंधति रेड्डी, रुचा, मुनीश, नल्लापु, गोल्लाने सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सभी ने भस्म आरती में भाग लेकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।













.jpg)
.jpg)