उत्तर प्रदेश
16 May, 2026

बिजनौर में तेज रफ्तार बाइक ने कोचिंग से लौट रही छात्राओं को मारी टक्कर

बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कोचिंग से लौट रही छात्रा की मौत हो गई वहीं दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

बिजनौर, 16 मई।

जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर गांव माननगर के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

आलमपुर गावड़ी गांव निवासी लक्ष्मी (20) पुत्री सतीश और सलोनी (22) पुत्री नरेंद्र कुमार शुक्रवार को गांव माननगर स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई थीं। शाम करीब सात बजे दोनों पैदल अपने गांव की ओर लौट रही थीं, तभी माननगर से आगे बढ़ते ही भूतपुरी की दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल छात्रा को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़