दक्षिण एशिया
11 Mar, 2026

नेपाल चुनाव में वामपंथी दलों का संकट, दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार

पांच मार्च के संसदीय चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की जीत के साथ वामपंथी दलों को बड़ा झटका लगा और उनकी सीटें ऐतिहासिक रूप से घट गईं।

काठमांडू, 11 मार्च।

पांच मार्च को हुए संसदीय चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की और दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, जबकि लंबे समय तक सत्ता पर काबिज वामपंथी दलों के लिए दहाई का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल हो गया है।

प्रत्यक्ष मत परिणाम के अनुसार नेपाल के प्रमुख वामपंथी दल को १० सीट भी नहीं मिली हैं। पूर्व प्रधानमंत्री पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन यूएमएल को केवल ९ सीटें मिलीं, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री पुष्कमल दहाल प्रचंड के नेतृत्व वाली नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को ७ सीटें ही मिली।

पूर्व प्रधानमंत्री डा बाबूराम भट्टराई के नेतृत्व वाली प्रगतिशील लोकतांत्रिक पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली और माओवादी सहित अन्य छोटे वामपंथी दलों का सूपड़ा साफ हो गया। भारत के विरोध में राष्ट्रवाद की राजनीति करने वाले वामपंथी दलों को जनता ने इस बार पूरी तरह खारिज कर दिया।

1990 के जन आंदोलन के बाद दशकों तक नेपाल में राजनीति पर प्रभाव बनाए रखने वाले कम्युनिस्ट दल अब अभूतपूर्व अस्तित्व संकट का सामना कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इसका मुख्य कारण नेतृत्व में विवाद और अस्थिर नीतियां हैं, जिससे आने वाले वर्षों में इनका प्रभाव और घट सकता है।

ऐतिहासिक रूप से नेपाल में कम्युनिस्ट दलों की स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रही है। 1959 में पहले आम चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल को 109 सीटों में से केवल 4 सीटें मिली थीं, जबकि नेपाली कांग्रेस ने 74 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। पंचायत व्यवस्था समाप्त होने के बाद कम्युनिस्ट गुट धीरे-धीरे नेपाली कांग्रेस के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बन गए।

1991 के चुनाव में सीपीएन-यूएमएल ने 205 सीटों में से 69, यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट ने 9 और नेपाल वर्कर्स एंड पीजेंट्स पार्टी ने 2 सीटें जीतीं। 1994 में यूएमएल ने 88 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि वर्कर्स एंड पीजेंट्स पार्टी को 4 सीटें मिलीं। 1999 में अंतिम चुनाव में यूएमएल ने 71, राष्ट्रीय जनमोर्चा को 5 और वर्कर्स एंड पीजेंट्स पार्टी को 1 सीट मिली।

माओवादी विद्रोह और 2006 के 19-दिवसीय जनआंदोलन के बाद 2008 में संविधान सभा चुनाव में सीपीएन (माओवादी) ने 601 में से 220 सीटें जीतकर चरम सफलता पाई। यूएमएल को 103, सीपीएन (एमएल) को 8 और अन्य दलों को सीमित सीटें मिलीं।

बाद के वर्षों में कम्युनिस्ट गुटों के बीच विभाजन और आंतरिक संघर्ष ने उनकी चुनावी ताकत कमजोर की। 2013 के संविधान सभा चुनाव में माओवादी की सीटें घटकर 80, यूएमएल 175 और अन्य छोटे दलों की सीमित सीटें ही बची।

2017 में प्रमुख कम्युनिस्ट दलों के लेफ्ट एलायंस में एकजुट होने से संसदीय बहुमत मिला, जो 2022 तक जारी रहा। लेकिन फाल्गुन 21 के ताजा चुनाव में छोटे कम्युनिस्ट दल लगभग समाप्त हो गए और केवल यूएमएल और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की सीमित उपस्थिति बची।

शहरी मतदाताओं ने स्पष्ट रूप से कम्युनिस्ट दलों को खारिज किया। विश्लेषक मानते हैं कि यह स्थिति 1950 के शुरुआती दशक जैसी हो सकती है और यदि दलों ने सुधार नहीं किया, तो नेपाली राजनीति में उनकी भूमिका और सीमित हो सकती है।

यूएमएल और प्रचंड के नेतृत्व में बदलाव के संकेत नहीं दिख रहे। यद्यपि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बहस उठी, लेकिन दोनों नेताओं ने कोई संकेत नहीं दिया। अन्य पारंपरिक कम्युनिस्ट दलों में भी आधुनिकीकरण या सुधार के संकेत नहीं हैं।

ताजा चुनाव परिणाम बताते हैं कि जनता ने पारंपरिक कम्युनिस्ट राजनीति और नेतृत्व शैली को नकार दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नई सरकार सुशासन और विकास का प्रभावी उपयोग करती है, तो कम्युनिस्ट दलों का ऐतिहासिक प्रभाव धीरे-धीरे हाशिये तक सीमित हो सकता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।