Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
27 Nov, 2026

मध्य प्रदेश में 7 से 11 दिसंबर तक आईगॉट राज्य सीखें सप्ताह, उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिलेगा पुरस्कार

मध्य प्रदेश में 7 से 11 दिसंबर तक मिशन कर्मयोगी के तहत आईगॉट राज्य सीखें सप्ताह आयोजित होगा, जिसमें प्रशिक्षण पूरा करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

भोपाल, 27 नवंबर।

मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए मिशन कर्मयोगी के तहत द्वितीय आईगॉट राज्य सीखें सप्ताह का आयोजन 7 से 11 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान विभागों और जिलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन अधिकारियों या कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र अथवा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन लोकसेवकों को भी सम्मान मिलेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को आयोजन की तैयारियां समय पर पूरी करने और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। लक्ष्य प्रदेश की राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंकिंग सुनिश्चित करना है।

सप्ताह के दौरान प्रत्येक शासकीय सेवक को पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप पर कम से कम तीन घंटे का प्रशिक्षण पूरा करना होगा। इसमें दो सामान्य पाठ्यक्रम और एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित पाठ्यक्रम अनिवार्य रहेगा।

विभागों और जिलों को पंजीयन, पाठ्यक्रम आवंटन तथा प्रशिक्षण पूरा होने की स्थिति की समीक्षा कर लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं। ई-मेल, बैठकों और संदेश समूहों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जाएगी। सप्ताह से पहले अभिमुखीकरण और प्रदर्शन भी आयोजित होंगे।

इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिमाह न्यूनतम एक घंटे का प्रशिक्षण पूरा करना होगा। इसके लिए वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन में अंक देने की व्यवस्था पर भी कार्यवाही की जाएगी। राज्यों का मूल्यांकन 100 अंकों की राष्ट्रीय श्रेणीकरण रूपरेखा के आधार पर किया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

26/11 मुंबई हमला: समुद्री रास्ते से कैसे पहुंचे आतंकी? वो तथ्य जो कम चर्चा में आए


3 दिसंबर को बैंक हड़ताल! MP में 8 हजार कर्मचारी होंगे शामिल, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

UP – Unlimited Potential! योगी आदित्यनाथ का यूपी को लेकर दमदार जवाब 🔥

रियाद में हूती हमला, 2 भारतीय घायल | भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! सरकार ने दी साइबर सुरक्षा की चेतावनी

Loganathan Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण के मामलों में क्या बदला?

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7

आज का मौसम

भोपाल

15° / 27°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़